मथुरा: राज मिस्त्री की संदिग्ध मौत, बच्चों से जल्दी लौटने का वादा करके गए, अब नहीं लौटेंगे पापा
रोजगार की तलाश में घर से निकले एक राज मिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और आँख पर चोट के निशान हैं, वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मासूम बच्चों को शायद यह अंदाजा भी नहीं है कि जो पिता काम पर जाने की कहकर घर जल्दी आने की कहकर गए थे वह अब कभी वापस आ पाएंगे