चौमूं: जयपुर विकास प्राधिकरण ने चोंमू उपखंड क्षेत्र के मोरीजा रोड पर दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की की कार्रवाई
Chomu, Jaipur | Jul 11, 2024 चौमूं उपखंड क्षेत्र के मोरीजा में आज गुरुवार को जयपुर विकास प्राधिकारण प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। जयपुर विकास प्राधिकरण ने जोन 12 के मोरीजा में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। दोनों कॉलोनियां कृषि भूमि पर बिना भू-कन्वर्जन के अवैध तौर पर विकसित की जा रही थी।