महोबा: मकरबई रोड के पास थाना कबरई पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 थाना कबरई पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामिया वांछित अभियुक्त सुरजीत उर्फ बिल्लर पुत्र उदय पाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डहर्रा को मकरबई रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1 अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।