राजगढ़: राजगढ़ ब्लाक की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन समारोह पंचायत समिति सभागार में आयोजित, SDM व CBEo ने किया सम्मान
Rajgarh, Churu | May 8, 2026 पंचायत समिति सभागार राजगढ के गरिमामयी वातावरण में में उपखंड अधिकारी डॉ मनोज खेमादा एवं मोहता ग्रुप के सीईओ प्रताप सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुमन जाखड़ की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा-2026 में राजकीय विद्यालयों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों उनके संस्थाप्रधानो एव अभिभावको का सम्मान समारोह आयोजित किया।