सामरी कुसमी: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर उठे सवाल, एसपी से की गई सख्त कार्रवाई की मांग
कुसमी सामरी मंगलवार कुसमी थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठने लगे हैं। 27 मार्च 2026 को दर्ज इस प्रकरण में सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। मामले में अब तक केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, और अन्य फरार हैं