खिजरसराय: चार मोटर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के खिजरसराय बाजार से पुलिस ने मोटर चोर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने मंगलवार की शाम 6 बजे बताया कि 22 सितंबर 2024 को पचलख गांव में सुनील कुमार धनु प्रजापत धनंजय यादव और मकसूदन प्रसाद इन चारों किसानों का मोटर चोरी हुआ था।