महागामा: पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल
महागामा। महागामा थाना क्षेत्र के केचुआ भारतीय पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर करीब दो बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. सोनाली कुमारी ने सभी घायलों को भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बा