पूर्णिया पूर्व: मरंगा निवासी अभियुक्त सूरज कुमार के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार
पूर्णिया जिले के मरंगा थाना के एस आई मो. रिजवानुल्लाह ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार मरंगा कांड संख्या 229/25 के अभियुक्त मरंगा थाना के मरंगा निवासी सूरज कुमार के घर इश्तहार चिपकाया गया है। उन्होने बताया अभियुक्त फरार रह रहा है। इस मौके पर पुलिस बल उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को संध्या करीब 6 बजे प्राप्त हुई।