महोबा: सौहरयांव में लूट के पीड़ित ने पुलिस पर समझौता कराने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 21, 2026 लूट के शिकार अरविंद सिंह ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार बैंक से लौटते समय दबंगों ने मारपीट कर उसका मोबाइल और 40 हजार रुपये छीन लिए। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता कराकर केवल 5 हजार रुपये दिलवाए और बाकी रकम बाद में दिलाने की बात कही।समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं मिले, जिससे परेशान पीड़ित ने एसपी शिकायत की