बांधवगढ़: कलेक्टर राखी सहाय की सख़्ती, अधिकारियों को लंबित मामलों पर चेतावनी, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई की समीक्षा
उमरिया कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों और मानवाधिकार संबंधी लंबित मामलों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।