विस्थापित भवन में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोनल आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।