घर से सौ मीटर दूर झाड़ियों में छत-विक्षत हालत में मिला 9 वर्षीय लापता बालक का शव, मझगवां पुलिस सभी तथ्यों की जांच में जुटी परिजन लगा रहे हत्या की आशंका।
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के खंतार गांव में लापता नाबालिग 9 वर्षीय बच्चे का 27 घंटे के बाद मिला शव, शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों के रुह कांप गई... मौके पर मझगवां थाना पुलिस ने रात को 11 बजे शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए शव को मझगवां लाया और सुबह शव को सतना जिला अस्पताल स्पेशल फोरेंसिक टीम द्वारा पीएम कराने के लिए ले जाया गया वहीं अगर ग्रामीणों की मानें तो हत्या की आशंका जताई जा रही है और मझगवां थाना पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों को एकत्रित करते हुए जांच विवेचना शुरू कर दी है शव को किसी जंगली जानवर द्वारा शिकार किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि शव में कई जगह नाखून के खरोंच पाएं गए हैं लेकिन अभी प्रशासनिक तौर पर जिम्मेदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही करणों की तलाश हो पाएगी।