मोहनलालगंज: 18 जून से लापता दीपक की तलाश तेज, शारदा नहर में चला घंटों सर्च ऑपरेशन
गोसाईगंज थाना क्षेत्र से 18 जून से लापता दीपक सिंह की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम एसडीआरएफ की टीम के साथ शारदा नहर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 6:00 बजे तक जारी रहा। टीम ने नहर के कई स्थानों पर गहन तलाशी ली, लेकिन देर शाम तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका।