मुज़फ्फरनगर: छात्र उज्जवल राणा केस में प्रिंसिपल प्रदीप की जमानत पर हंगामा, धर्मेंद्र मलिक ने सफेदपोश नेताओं पर आरोप लगाया
उज्जवल राणा प्रकरण को लेकर परिजन, छात्र और किसान नेता कलेक्ट्रेट से न्यायालय तक विरोध प्रदर्शन करते पहुंचे। आरोपी प्रिंसिपल प्रदीप कुमार की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान धर्मेंद्र मलिक ने सफेदपोश नेताओं पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया और चेतावनी दी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि जानकारी छुपाकर दाखिल की गई जमानत याचिका रद्द हो गई है।