कैराना: नाला गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई मारपीट, कई महिलाएं हुई घायल
मामला कांधला थाना क्षत्र के गांव नाला का है। जहां शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद उनमें मारपीट हो गई। मारपीट में कई महिलाएं घायल हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।