कैराना: बुच्चाखेड़ी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ की गई जबरदस्ती की कोशिश, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
गांव बुच्चाखेड़ी निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह घर के अंदर अकेली सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही अजय घर में घुस आया तथा घर की कुंडी लगाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।