कैराना: कांधला पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित मेरठ निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गत 10 जनवरी को कांधला थाना क्षेत्र के गांव जिड़ाना निवासी नूरदीन ने अज्ञात चोरों द्वारा बकरियों को चोरी करने के संबंध में स्थानीय थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया था। घटना में वांछित चल रहे एक अन्य अभियुक्त शाहआलम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।