कैराना: जहानपुरा गांव में तीन दिवसीय भारत दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बार एसोसिएशन महासचिव ने पहलवानों का बढ़ाया हौंसला
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा में तीन द्विसीय भारत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बार एसोसिएशन कैराना के महासचिव चौधरी नसीम अहमद ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों को नकद इनाम देकर उनका हौंसला बढाया है। उन्होंने कहा कि पहलवानों को सुविधाओं का अभाव है, उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए।