कैराना: जहानपुरा गांव में लेखपाल के साथ अभद्रता कर बनाया गया बंधक, महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तहसील में कार्यरत लेखपाल शमशेर सिंह ने बताया कि शासन की योजना के अनुसार प्रत्येक गांव में आरसीसी सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वह गांव जहानपुरा में सेंटर के लिए भूमि को चिह्नित करने पहुंचे। इस दौरान जब वह जरीब (भूमि नापने की जंजीर) से भूमि की पैमाइश कर रहे थे कि तभी गांव की इमराना, गुलिस्ता व नुरानी ने तीन अज्ञात महिलाओं के साथ उनके साथ अभद्रता की।