फतेहपुर: आरटीओ ऑफिस में दलालों का पैसा लेकर काम करने का वीडियो हुआ वायरल, दलालों ने 'पैसा लाओ, काम कराओ' का बोर्ड लगा रखा
फतेहपुर जिले के आरटीओ ऑफिस में दलालों का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि दलाल आरटीओ ऑफिस में काम करवाने का मोटा कमीशन लेकर बाबुओं से मिलकर कार्य करवा रहे है। जिसका वीडियो कैमरे में कैद हुआ। जिसे बनाकर वायरल किया गया। वीडियो वीडियो को लेकर संबंधित अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच करवा कार्रवाई की जाएगी।