शाजापुर: शाजापुर में 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिका सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस, गांधी हाल में होगा आयोजन
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 02 मई 2026 को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और योजना के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना है।जिला स्तरीय मुख्य आयोजन गांधी हॉल, शाजापुर में होगा आयोजित