इगलास: इगलास थाना समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनीं फरियादियों की फरियाद, दिए कड़े निर्देश
Iglas, Aligarh | Sep 12, 2026 इगलास। कोतवाली सभागार में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम आयुष जायसवाल और सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में मुख्य रूप से चकरोड, मेड़बंदी और आपसी विवाद से संबंधित शिकायतें सामने आईं।