गोरखपुर: गोपलापुर में भू माफिया द्वारा पोखर की जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने किया विरोध
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के गोपलापुर में नगर निगम की टीम जल निकासी का नाला बनाने के लिए पहुंची तो स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम सभा की पोखरी की जमीन और नाले को भूमाफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिससे जल जमाव की स्थिति चाहे बारिश हो या ना हो जस की तस बनी रहती है।