गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने आज सुबह रुद्राभिषेक के बाद हवन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं।अपने निवास स्थान गोरखनाथ मंदिर में आज सुबह उन्होंने विधि विधान के साथ रुद्र अभिषेक करने के बाद हवन भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री हवन में आहुति देते हुए मंत्र उच्चारण करते रहे।मुख्यमंत्री के हवन व रुद्राभिषेक का वीडियो गोरखनाथ मंदिर के सोशल मीडिया से जारी किया गया।