गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार का आयोजन किया।दूर दराज के इलाकों से आए हुए तमाम फरियादियों की उन्होंने फरियाद सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश जारी किए।मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी परिवारों से व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याओं को सुना और उनके प्रार्थना पत्र को अपने हाथों से लेकर अधिकारियों को सौंपा।