गोरखपुर: बगैर जांच पड़ताल के खून निकालकर बेचने वाले गैंग के एक गैंगस्टर को गुलरिहा पुलिस ने सरैया बाजार से किया गिरफ्तार
जरूरतमंदों को पैसे का लालच देकर बिना जांच पड़ताल के खून निकल कर बेचने वाले गैंग के एक गैंगस्टर को गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह गरीबों को पैसे का लालच देकर उनका खून अवैध तरीके से निकाल कर बेच देता था।इसके गैंग के अन्य सदस्यों को पहले जेल भेजा जा चुका है।आज इसको सरैया बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।