लोहरदगा: वज्रपात से गरीब किसान का सहारा छिना, मां को उठाने की कोशिश करता बछड़ा, वीडियो देख नम हुईं आंखें
लोहरदगा: जिले में मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने एक गरीब किसान की जिंदगी पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। सदर थाना क्षेत्र के रामपुर भुउवा टोली में वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। मृत गाय पशुपालक हसमत अंसारी की थी, जो उनके परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा बताई जा रही है। घटना के बाद का एक भावुक वीडियो मंगलवार रात 8 बजे