सिकंदराराऊ: नाई नगला ताहर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट और पथराव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नाई नगला ताहर में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया और दोनों पक्ष अपनी छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर पथराव करने लगे जिससे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा झगड़े को शांत कराकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। सिकंदरा राऊ पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज