खंडवा नगर: खंडवा: महिला नेताओं के नाम पर सत्ता, फैसले पतियों के हाथ, 'डबल कुर्सी' का खेल
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में राजनीति का एक अलग ही चेहरा सामने आ रहा है… जहां कागजों पर महिलाएं सत्ता संभाल रही हैं, लेकिन असल फैसले कोई और ले रहा है। देशभर में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर बहस चल रही है, वहीं खंडवा जिले में महिलाओं की भागीदारी पचास प्रतिशत से भी ज्यादा है। जिले के ग्यारह बड़े पदों पर महिलाएं काबिज हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी