भरथना: बकेवर में बिजली कर्मियों पर हमला, पुलिस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, धरने की चेतावनी दी
बकेवर बिजली कर्मचारियों से एक ढावा संचालक और उसके साथियों ने मिलकर मारपीट, मोबाइल तोड़ने व नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेनिक पुलिस की मामूली कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।