महोबा: महोबा में श्रीनगर पुलिस ने 2015 के चोरी के प्रयास मामले में वारंटी को दबोचा, न्यायालय में किया पेश
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 साल पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई संदीप विमल ने टीम के साथ गांव सिजहरी से वारंटी अरविंद अहिरवार पुत्र शिवनाथ अहिरवार उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।