महोबा: कबरई के विशाल नगर में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर
Mahoba, Mahoba | May 20, 2026 विशाल नगर में 35 वर्षीय रामकली पत्नी प्रेम ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और परिजन मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।