चायल: चरवा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
चरवा (कौशांबी)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत गुरुवार को 2 बजे चायल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा स्थित आदर्श ग्राम सभा इंटर कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्रों को शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया गया।