नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में रेप पीड़िता के हत्यारोपी भाई की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नौगावां सादात 24 घंटे पहले गांव के युवक पर रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता के हत्यारोपी भाई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के सटीक कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।