मंदसौर: MPPSC 2024 परीक्षा शुरू मंदसौर के चार परीक्षा कंद्रों पर पहुंचे 1049 परीक्षार्थी।
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग 110 पदों के लिए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 (MPPSC-PRE) का आयोजन आज किया जा रहा है। सुबह 10 बजे सामान्य अध्ययन का पहला पेपर हुआ। दूसरा सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक होगा। सुबह कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया।