बांका: जन सुराज पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष अनीता झा ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर साधा निशाना
Banka, Banka | May 13, 2026 जन सुराज पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष अनीता झा ने बुधवार की दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता किया। उन्होंने विपक्ष पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों से भटक चुका है और केवल राजनीतिक स्वार्थ में लगा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बढ़ती हत्या, लूट और अपराध की घटनाओं पर विपक्ष पूरी तरह चुप है, जिससे उसकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।