भूपालसागर: आकोला के सरकारी स्कूल में लगातार चौथी बार चोरी, चोरों ने तोड़े ताले और ले गए साउंड सिस्टम व 15 किलो मिल्क पाउडर
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया कि आकोला नगर पालिका क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मत्स्या तालाब में अज्ञात चोरों ने लगातार चौथी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले और सरकारी रिकॉर्ड बिखरा पड़ा था। जांच में सामने आया कि चोर विद्यालय का साउंड सिस्टम और पोषाहार के लिए रखा करीब 15