मनीगाछी: एनबीडब्ल्यू वारंटी अविनाश पासवान गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर वाजितपुर थाना पुलिस की कार्रवाई
वाजितपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जतुका गांव निवासी अविनाश पासवान, पिता स्वर्गीय विलैती पासवान को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए वारंटी को हिरासत में लेकर अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की। वाजितपुर थाना की इस कार्रवाई को फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।