वारिसलीगंज: डीएम ने वारिसलीगंज सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
नवादा: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने 3 जून को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वारिसलीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ओपीडी कक्ष का जायजा लिया।