पीरटांड: जिलेबिया घाटी में पिकअप पलटी, सड़क पर फैले डीजल से कई बाइक सवार गिरे, ग्रामीणों ने संभाली स्थिति।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी के समीप गुरुवार को 12 बजे एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन से डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पर फिसलन बढ़ गई और कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर मिट्टी और बालू डालकर फिसलन कम करने का प्रयास किया।