बिजनौर: गांव पैजानिया में कुट्टू का आटा खाने से 46 लोगों की हालत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी
Bijnor, Bijnor | Oct 4, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को समय करीब दिन में 3 बजे हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजानिया में कुट्टू का आटा खाने से 46 लोगों की हालत बिगड़ गई। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना चांदपुर क्षेत्र के स्याऊ की है। जहां पर 200 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं। फिलहाल गांव पैजानिया में 46 लोगों के बीमार होने की सूचना पर ऑफिशियल तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई