जामताड़ा: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हिट एंड रन मामलों पर सख्त निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति ने हिट एंड रन मामलों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने नाबालिगों के वाहनों पर रोक, बिना पंजीकरण के वाहन रोकने, पार्किंग स्थल निर्धारण और ई-रिक्शा-ऑटो रूट्स के लिए कदम उठाने को कहा है। बैठक में विस्तार से सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।