इंदौर: इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी जारी, मंत्री की अध्यक्षता में रेसीडेंसी कोठी पर जनप्रतिनिधि और उद्योगपतियों की बैठक हुई
Indore, Indore | Feb 13, 2025 भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां जारी है। जहां कैबिनेट मंत्री, महापौर सहित जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर औद्योगिक विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। इन्वेस्टर समिट को लेकर प्रदेश भर के उद्योगपतियों को आमंत्रित करने का काम कर रहे है। जिसको लेकर बैठक हुई है।