इंदौर: मुसाखेड़ी में शनि मंदिर दर्शन के लिए आई 2 वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत
Indore, Indore | Feb 13, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के मुसाखेड़ी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 वर्षीय बच्ची हिमांशी चौहान की मौत हो गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ देवास जिले के सतवास से शनि मंदिर के दर्शन के लिए इंदौर आई थी। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है, जब बच्ची सड़क हादसे का शिकार हुई। हादसे के बाद बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।