इंदौर: बाणगंगा में घायल युवक की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, मृतक था लेथ मशीन कारीगर
Indore, Indore | Feb 13, 2025 इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक लेथ मशीन के कारीगर दिलीप कर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके पिता सुरेश ने हत्या का आरोप लगाया है। सुरेश के अनुसार 10 फरवरी को दिलीप की छुट्टी थी, और वह घर वापस लौटने के बाद कहीं बाहर चला गया। अगले दिन मंगलवार को परिवार को पता चला कि दिलीप गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती है।