इंदौर: चंदन नगर के ग्राम सिंहासा में मंदिर में चोरी, दानपेटी तोड़कर चोरों ने पैसे चुराए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Indore, Indore | Feb 13, 2025 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहासा में चोरों ने श्वेतांबर जैन मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जहां चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देकर दान पेटी लेकर फरार हो गए है। वही यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोरों से जुड़े हुए कुछ तथ्य सामने आए हैं। उसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।