कोटपूतली: कोटपूतली-बहरोड़ के 'पंच गौरव' तय, विकास कार्ययोजना पर हुआ मंथन
Kotputli, Alwar | Apr 14, 2026
राज्य सरकार के ‘पंच गौरव’ कार्यक्रम के तहत जिले की पांच प्रमुख पहचानें निर्धारित की गई हैं। इनमें एक जिला-एक उत्पाद में ऑटोमोबाइल पार्ट्स, एक उपज में गाजर, एक वनस्पति में गूगल, एक खेल में कुश्ती और एक पर्यटन स्थल में बैराठ को शामिल किया गया है।