पुलहातु कुड़ुख सामुदायिक भवन में आदिवासी उरांव समाज की एक बैठक हुई l सर्वसम्मति से बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संचू तिर्की ने की l बैठक में मुख्य रूप से उरांव समाज के महान पारंपरिक त्योहार जेठ जतरा के विषय पर चर्चा की गई l विदित हो कि यह ऐतिहासिक त्योहार प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को मनाया जाता है ।