करतला: रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोर सक्रिय, रात में वाहनों को बना रहे निशाना
Kartala, Korba | Jun 10, 2026 कोरबा के रामपुर हाउसिंग बोर्ड स्थित 26 नंबर ब्लॉक में पेट्रोल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। देर रात एक संदिग्ध युवक को खड़े वाहन से पेट्रोल चोरी करने की कोशिश करते हुए देखा गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल चोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे वाहन मालिकों में डर और नार