जसवंतनगर: गुजरात के जसवंतनगर के ग्राम जनकपुर निवासी युवक की संदिग्ध मौत, शव गांव पहुंचा, विवाद को पुलिस ने कराया शांत
गुजरात के साबरकांठा जिले के ईडर थाना क्षेत्र में पेंटर का काम करने वाले जसवंतनगर के ग्राम जनकपुर निवासी 19 वर्षीय संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संदीप का शव उअके गांव जनकपुर पहुंचा, जहां जमीन के नामांतरण को लेकर परिजनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिसने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ।